-
सभी मनुष्य एक समान है अत: एक मानव का दूसरे मानव द्वारा शोषण मानवता के खिलाफ है। इस लिए सभी मुनष्यों को एक दूसरे की भलाई करनी चाहिए।
-
मै ऐसी समाज रचना चाहता हूं जो समता, स्वतंत्रता व भाई चारे की भावना से भरी हो।
-
जहां सहनशीलता की सीमा समाप्त होती है वहीं क्रान्ति का उदय होता है।
-
किसी भी समाज की प्रगति का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उस समाज में महिलाओं की कितनी प्रगति हुई है।
-
देश के हर नागरिक को सम्मान से जीने का अधिकार है अत: हम सम्मान से जीने के लिए संघर्ष कर रहे है। इसे प्राप्त करने के लिए जो भी त्याग करना पडे करेंगे।